इजराइली सेना ने गाजा नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाजों के काफिले को रोकना शुरू किया
इजराइली सेना ने गाजा नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाजों के काफिले को रोकना शुरू किया
अंकारा, 18 मई (एपी) इजराइली सेना ने सोमवार सुबह गाजा नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाजों के काफिले को रोकना शुरू किया।
पिछले सप्ताह मारमारिस बंदरगाह से 50 से अधिक जहाज रवाना हुए, जिसे ‘ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला’ के आयोजकों ने गाजा के तट तक की उनकी यात्रा का अंतिम चरण बताया।
संगठन ने सीधे प्रसारण में दिखाया कि साइप्रस के तट पर इजराइली सैनिक उनकी नावों पर चढ़ गए। इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं ने इसे रिकॉर्ड कर लिया।
नौकाओं को रोके जाने से पहले इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कार्यकर्ताओं से ‘‘अपना रास्ता बदलने और तुरंत वापस लौटने’’ का आह्वान किया था।
एपी शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


