नए साल के पहले दिन दुनिया की आबादी 8.09 अरब होगी

Ads

नए साल के पहले दिन दुनिया की आबादी 8.09 अरब होगी

  •  
  • Publish Date - December 30, 2024 / 10:24 PM IST,
    Updated On - December 30, 2024 / 10:24 PM IST

न्यूयॉर्क, 30 दिसंबर (एपी) नए साल के पहले दिन विश्व की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी और 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी सोमवार को जारी अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमानों से मिली।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में वैश्विक आबादी में हुई वृद्धि 2023 की तुलना में थोड़ी कम है, जब दुनिया की आबादी में 7.5 करोड़ की वृद्धि हुई थी। अनुमानों के अनुसार, जनवरी 2025 में दुनिया भर में प्रति सेकंड 4.2 जन्म और 2.0 मौत होने का अनुमान है।

जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2024 में अमेरिका की आबादी में 26 लाख की वृद्धि हुयी और नए साल के पहले दिन अमेरिका की आबादी 34.1 करोड़ होगी।

जनगणना ब्यूरो के अनुसार, 2020 के दशक में अब तक, अमेरिकी आबादी में लगभग 97 लाख की वृद्धि हुई है।

एपी अविनाश दिलीप

दिलीप