इंग्लैंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत: रॉयल नेवी

Ads

इंग्लैंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत: रॉयल नेवी

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:25 PM IST

लंदन, तीन जून (एपी) ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने बुधवार को कहा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसके तीन सदस्यों की मौत हो गई।

रॉयल नेवी ने कहा कि हेलीकॉप्टर इंग्लैंड के डेवन काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नौसेना के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने एक बयान में कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि रॉयल नेवी का ‘मर्लिन एमके4’ हेलीकॉप्टर आज सुबह सोर्टन, डेवोन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।

एपी देवेंद्र पवनेश

पवनेश

देवेंद्र