अमेरिका-ईरान युद्धविराम की चिंताओं के बीच सोना वायदा गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Ads

अमेरिका-ईरान युद्धविराम की चिंताओं के बीच सोना वायदा गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 07:27 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 07:27 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच ताजा हमलों के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट को देखते हुए, युद्धविराम समझौते की संभावनाओं पर चिंता बढ़ने के कारण, वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 562 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 562 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,784 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,266 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच ताजा मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और युद्धविराम व्यवस्था की संभावनाओं पर चिंता बढ़ने के बाद निवेशकों का ध्यान पश्चिम एशिया के विकासक्रम पर केंद्रित रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा लगभग एक प्रतिशत टूटकर 4,482.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश