रूस के ड्रोन हमलों में यूक्रेन में तीन लोगों की मौत

रूस के ड्रोन हमलों में यूक्रेन में तीन लोगों की मौत

रूस के ड्रोन हमलों में यूक्रेन में तीन लोगों की मौत
Modified Date: July 25, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: July 25, 2026 4:35 pm IST

कीव, 25 जुलाई (एपी) यूक्रेन के पूर्वोत्तर सूमी क्षेत्र में रूस के ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, रोमानिया ने दो दिनों में दूसरी बार अपने हवाई क्षेत्र में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूमी क्षेत्र के प्रमुख ओलेह ह्रीहोरोव ने बताया कि एक ड्रोन के ‘नागरिक प्रतिष्ठान’ पर हमला करने के बाद भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोग यूक्रेन की निजी डाक एवं कूरियर सेवा ‘नोवा पोश्टा’ के चालक थे।

दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के जापोरीझिया क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए रूसी ड्रोन हमले में एक शॉपिंग केंद्र निशाना बना। क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने बताया कि हमले के बाद लगी आग लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

शुक्रवार को कीव के निकट रक्षा उद्योग से जुड़े एक कार्यक्रम स्थल पर हुए बड़े रूसी हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 100 अन्य घायल हुए थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार देर रात अपने संबोधन में कहा कि खुफिया आकलनों से संकेत मिले हैं कि रूस यूक्रेन पर बड़े मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संकेत हैं कि यह हमला अगले 48 घंटों के भीतर हो सकता है।

इस बीच, रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन सीमा के निकट एक निर्जन क्षेत्र में उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक ड्रोन को ‘‘सुरक्षित तरीके से मार गिराया।’’

एपी रवि कांत रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में