ढाका मेडिकल कॉलेज में आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत

ढाका मेडिकल कॉलेज में आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत

ढाका मेडिकल कॉलेज में आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 17, 2021 12:21 pm IST

ढाका (बांग्लादेश), 17 मार्च (भाषा) यहां ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) की गहन देखभाल इकाई में बुधवार को आग लगने से कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो गई।

अग्निशमन और सिविल डिफेंस (एफएस एंड सीडी) मुख्यालय से जिया रहमान ने ‘ढाका ट्रिब्यून’ को बताया, ‘‘डीएमसीएच की नई इमारत की तीसरी मंजिल पर कोविड-19 समर्पित आईसीयू केन्द्र में सुबह लगभग आठ बजे आग लग गई।’’

हादसे में मारे गये काजी गोलम मुस्तफा (63), अब्दुल्ला अल महमूद (48) और किशोर चंद्र रॉय (68) वेंटिलेटर पर थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू किया गया। आग के कारण परिसर के भीतर धुआं फैल गया। हमें मरीजों को बचाने के लिए खिड़कियों को तोड़ना पड़ा। आईसीयू के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस समय आईसीयू में 14 मरीज थे।

डीएमएचसी के निदेशक, एमडी नजमुल हक ने कहा कि मरीजों को निकालकर समीपवर्ती इमारत के वार्डों में ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में तीन मरीजों की मौत हो गई।’’

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में