बोइस (अमेरिका), दो अगस्त (एपी) अमेरिका के दक्षिणी प्रांत इडाहो में ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। ट्विन फॉल्स शहर के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
ट्विन फॉल्स शहर के प्रवक्ता जोश पामर ने बताया कि शनिवार दोपहर गोलीबारी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को रेस्तरां के पास एक इलाके में संदिग्ध हमलावर का शव मिला।
पामर ने कहा कि अधिकारी मृतकों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में जुटे है, यही वजह है कि अभी तक हताहतों की पहचान जारी नहीं की गई है।
एपी खारी शोभना
शोभना