Peru Plane Crash News : उड़ान के बीच हुआ बड़ा हादसा! खेत में गिरते ही धधक उठा विमान, इतने लोगों की मौके पर मौत

Ads

दक्षिण अमेरिका के पेरू में नाज्का लाइन्स के पास पर्यटकों से भरा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खेत में गिरते ही विमान में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 पायलट समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 07:54 AM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 07:56 AM IST

Peru Plane Crash News : Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • पेरू में दर्दनाक विमान हादसा।
  • विमान में 2 पायलट और 11 पर्यटक सवार थे।
  • नाज्का लाइन्स का हवाई नजारा दिखाने के लिए विमान उड़ान पर था।

पेरू : Peru Plane Crash News  दक्षिण अमेरिका के पेरू में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पर्यटकों से भरा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विश्व प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स के पास पहुंचते ही नियंत्रण खोने के कारण प्लेन एक खेत में जाकर गिर गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

2 पायलट और 11 पर्यटक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, एरोडियाना एयरलाइन के इस छोटे विमान में 2 पायलट और 11 पर्यटक सवार थे। यह विमान ‘नाज्का लाइन्स’ का हवाई नजारा देखने के लिए उड़ान पर था।Passenger Plane Crash जैसे ही प्लेन नाज्का लाइन्स के पास पहुंचा, अचानक खेत में गिरकर क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया।

सभी लोगों के मौत की पुष्टि

दुर्घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और राहत दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि प्लेन में मौजूद किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को बचाया नहीं जा सका। पेरू प्रशासन ने हादसे में 2 पायलटों समेत सभी 11 पर्यटकों की मौत की पुष्टि कर दी है। राहतकर्मियों ने दुर्घटनास्थल से सभी शवों को बरामद कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-