MPPSC Exam 2026 Today: एमपीपीएससी की दो बड़ी परीक्षाएं आज, 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये दिशा निर्देश /image: AI Generated
इंदौर। MPPSC Exam 2026 Today: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की बड़ी परीक्षा रविवार 2 अगस्त को आयोजित की गई है। सहायक प्राध्यापक भर्ती-2025 के दूसरे चरण और सहायक संचालक और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (veterinary assistant surgeon) पदों की लिखित परीक्षा होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग ने 51 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। केंद्रों पर पारदर्शिता और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है।
परीक्षा केंद्रों (MPPSC Exam 2026 Today) पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से जांच की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
MPPSC Exam 2026 Today सहायक प्राध्यापक भर्ती के दूसरे चरण में छह विषय रखे गए हैं। हिन्दी (57), अंग्रेजी (56), वाणिज्य (88), समाजशास्त्र (71), राजनीतिशास्त्र (73) और अर्थशास्त्र (72) पद हैं। 417 पदों के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन (जनरल स्टडीज) का पेपर होगा। इसके बाद दूसरे सत्र में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित विषय की परीक्षा ली जाएगी।
सहायक संचालक (Assistant Director) और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 80 रिक्त पद रखे हैं। इनमें 22 सामान्य वर्ग, 13 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग और 8 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें