School Closed in Muzaffarpur | Photo Credit: AI
मुजफ्फरनगर: School Closed in Muzaffarpur सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के सभी शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं कावरियों का कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की भी शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों से लोग हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए आएं हैं। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) अब अपने अतिंम चरण पर हैं। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के चलते सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। यात्रा के चलते स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद (School College Closed) किया जा रहा है ताकि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनी है।
School Closed in Muzaffarpur इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी (डीएम) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। जारी आदेश के अनुसार, तीन अगस्त से 10 अगस्त मुजफ्फरनगर में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
बयान के अनुसार जिलाधिकारी (डीएम) उमेश मिश्रा ने कांवड़ यात्रा की वजह से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो गई है। 11 अगस्त को शिवरात्रि तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। श्रावण मास 28 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस बीच, हरिद्वार से कांवड़ यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
कांवड़ यात्रा के चलते UP के जिला मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे। pic.twitter.com/B1qyqo0vAl
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 1, 2026