अमेरिका: डलास में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

अमेरिका: डलास में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

अमेरिका: डलास में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
Modified Date: May 29, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: May 29, 2026 10:04 am IST

डलास (अमेरिका), 29 मई (एपी) अमेरिका में डलास के एक अपार्टमेंट में भीषण विस्फोट के कारण लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचे।

डलास के दमकल एवं बचाव विभाग के प्रवक्ता जेसन इवांस ने बृहस्पतिवार शाम को संवाददाता सम्मेलन में घटना में लोगों के मारे जाने की जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन घटना के काफी समय बाद भी अधिकारियों ने लापता लोगों की संख्या नहीं बताई।

डलास दमकल एवं बचाव विभाग के अनुसार, कम से कम चार घायल लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डलास के ओक क्लिफ इलाके में स्थित इस दो मंजिला इमारत में कितने लोग रहते हैं।

डलास के दमकल एवं बचाव विभाग के उप प्रमुख मार्क बेरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कुछ लोगों के मारे जाने की सूचना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें शवों को निकालने का काम पूरा करने दीजिए और मृतकों की कुल संख्या पता करने दीजिए।’’

बेरी ने बताया कि दमकलकर्मी गैस रिसाव की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, तभी एक धमाका हुआ।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में