आपस में टकराए तीन वाहन, 13 लोगों की हुई मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

mejor accident in pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कुर राजमार्ग पर तीन वाहनों के आपस में टकराने की घटना में कम से कम 13

आपस में टकराए तीन वाहन, 13 लोगों की हुई मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

mejor accident in pakistan

Modified Date: February 25, 2023 / 06:06 pm IST
Published Date: February 25, 2023 6:00 pm IST

लाहौर : mejor accident in pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुक्कुर राजमार्ग पर तीन वाहनों के आपस में टकराने की घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये। बचाव कार्य में शामिल एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : CG NEWS : प्रदेश में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, इस जिले में बनाए गए 131 परीक्षा केंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात 

mejor accident in pakistan :  अधिकारी ने कहा कि रहीम यार खान शहर के पास शुक्रवार की रात एक एसयूवी ने एक बस को टक्कर मार दी, जिसके कारण बस एक अन्य वैन से टकरा गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के दौरान वैन का एक टायर फटने के कारण वह राजमार्ग पर पलट गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें : शोभायात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को दी फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल 

mejor accident in pakistan :  पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचा और मृतकों तथा घायलों को लाहौर से 500 किलोमीटर दूर स्थित रहीम यार खान शहर के शेख जायद अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से पांच लोगों की हालत गंभीर है। पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.