अगर लद्दाख में सड़क बनी ..तो डोकलाम विवाद और बढ़ेगा: चीन

Ads

अगर लद्दाख में सड़क बनी ..तो डोकलाम विवाद और बढ़ेगा: चीन

  •  
  • Publish Date - August 25, 2017 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

चीन ने एक बार फिर डोकलाम विवाद पर भारत को गीदड़ भभकी की है. चीन ने कहा है कि यदि लद्दाख में सड़क बनी तो डोकलाम विवाद और भी गहरा सकता है. चीन ने भारत पर दो तरफा राजनीति करने का आरोप लगाया है. चीन के मुताबिक भारत एक तरफ डोकलाम विवाद का हल बातचीत के जरिए निकालना चाहता है जबकि दूसरी तरफ लद्दाख के पेंगोंग सेक्टर के पास सड़क बनाकर मामले को भड़का रहा है. चीन के मुताबिक भारत चीन को डोकलाम में सड़क बनाने से रोक रहा है लेकिन खुद ही पेंगोंग इलाके में सड़क बनाने की तैयारियों में जुटा है. आपको बता दें कि मर्सिमिक ला से लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स तक सड़क बनना है. ये जगह लाइन ऑफ कंट्रोल के पास है. इसी जगह पर भारत और चीन के सैनिक आपस में उलझे थे. प्रस्तावित जगह पेंगोंग झील से महज 20 किमी की दूरी पर है.