वाशिंगटन, 20 मार्च (एपी) अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ एक नया मुकदमा दायर किया।
विभाग का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन यहूदी-विरोधी घटनाओं (एंटीसेमिटिज्म) को रोकने में विफल रहा, जिसके आधार पर सरकार मौजूदा अनुदान को रोक सकती है और पहले दिए गए अनुदान को भी वापस मांग सकती है।
मुकदमा मैसाचुसेट्स की एक संघीय अदालत में दायर किया गया है। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के बीच लंबे समय से जारी विवाद का एक और मामला है।
एपी जोहेब माधव
माधव