UP Cabinet Meeting Today/Photo Creadit: IBC24 File
उत्तर प्रदेश। UP Cabinet Meeting Today: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित होगी। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के बाद यह सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जा सकती है।
UP Cabinet Meeting Today आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी सरकारी भर्ती के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।
बैठक में नई स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी मिलने की भी संभावना है। इस नीति के तहत स्टार्टअप शुरू करने वालों को सब्सिडी और कई तरह की रियायतें दी जाएंगी। साथ ही अनुदानित अरबी-फारसी मदरसों के शिक्षकों की असामयिक मृत्यु होने पर ग्रेच्युटी भुगतान, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना और कानपुर (बिल्हौर), गाजियाबाद तथा फतेहपुर में तीन नए विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रस्तावों पर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है।
UP Cabinet Meeting Today मई महीने में आयोजित कैबिनेट बैठक में योगी कैबिनेट ने ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। पंचायत चुनावों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लागू करने के लिए आयोग की सिफारिशें सर्वोच्च न्यायालय की अनिवार्य स्वीकृति हैं। इसके साथ ही दो प्रमुख महानगर परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई थी। योगी सरकार ने आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के अंतर्गत स्टेशन निर्माण और एलिवेटेड सेक्शन के लिए आवश्यक भूमि के ट्रांसफर को मंजूरी दी थी।
ये भी पढ़ें