BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, कम से कम 1600 को नौकरी से निकाला

ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, कम से कम 1600 को नौकरी से निकाला

ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, कम से कम 1600 को नौकरी से निकाला
Bhasha
Published: 24 Feb 2025 | 11:02 amModified: 24 Feb 2025 | 11:02 am

वाशिंगटन, 24 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने रविवार को कहा कि वह दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) के कुछ कर्मचारियों को छोड़कर शेष को छुट्टी पर भेज रहा है तथा अमेरिका में इससे जुड़ी कम से कम 1,600 नौकरियों को समाप्त कर रहा है।

यह, राष्ट्रपति ट्रंप और सरकारी दक्षता विभाग के उनके सहयोगी एलन मस्क की ओर से संघीय सरकार के आकार को कम करने की दिशा में उठाया गया नवीनतम और सबसे बड़ा कदम है।

दरअसल शुक्रवार को एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिका और दुनिया भर में हजारों यूएसएड कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की उनकी योजना पर आगे बढ़ने की अनुमति दी थी जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने कर्मचारियों के उस वाद को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने सरकार की योजना पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का अनुरोध किया था।

ट्रंप प्रशासन की ओर से यूएसएड कर्मचारियों को कल रात करीब 12 बजे संदेश भेजा गया कि उन्हें छुट्टी पर भेजा जा रहा है।

कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस में साथ ही कहा गया कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती शुरू की जा रही है, जिससे अमेरिका में 2,000 नौकरियां खत्म हो जाएंगी। बाद में यूएसएड की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए नोटिस में समाप्त किए जाने वाले पदों की संख्या कम करके 1,600 बताई गई।

प्रशासन ने इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया। यूएसएड और विदेश मंत्रालय ने भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

यूएसएड के उप प्रशासक पीट मारको ने संकेत दिया है उनकी योजना लगभग 600 कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की है, जिनमें से अधिकतर अमेरिका में रहते हैं।

एपी शोभना मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ट्रंप प्रशासन ने यूएसएड कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा, कम से कम 1600 को नौकरी से निकाला

People also search for:TrumpU.S.U.S. Trump USAIDUSAID

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm