होर्मुज जलडमरूमध्य मुद्दे पर ट्रंप नाराज, लेकिन अब 20 से अधिक देश दृष्टिकोण से सहमत : नाटो महासचिव
होर्मुज जलडमरूमध्य मुद्दे पर ट्रंप नाराज, लेकिन अब 20 से अधिक देश दृष्टिकोण से सहमत : नाटो महासचिव
दुबई, 22 मार्च (एपी) नाटो महासचिव मार्क रट ने रविवार को स्वीकार किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में गठबंधन के सहयोगी देशों द्वारा उनके आह्वान को गंभीरता से न लिए जाने से नाराज हैं।
हालांकि, रट ने ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार के दौरान इस बात पर जोर दिया कि पोत मार्ग का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए 20 से अधिक देश अब ‘‘उनके (ट्रंप) दृष्टिकोण को लागू करने के लिए एक साथ आ रहे हैं’’।
इस सप्ताह ट्रंप से कई बार बात कर चुके रट ने कहा कि ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण’’ है, क्योंकि ईरानी परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम दुनिया के लिए ‘‘अस्तित्वगत’’ खतरा पैदा करता है।
एपी नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


