ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी डीजल ईंधन पर हमले रोकने को कहा, बोले- हमलों से ईंधन की कमी हो रही

ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी डीजल ईंधन पर हमले रोकने को कहा, बोले- हमलों से ईंधन की कमी हो रही

ट्रंप ने यूक्रेन से रूसी डीजल ईंधन पर हमले रोकने को कहा, बोले- हमलों से ईंधन की कमी हो रही
Modified Date: September 14, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: September 14, 2026 9:56 am IST

कीव, 14 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों और डीजल के उत्पादन एवं वितरण में इस्तेमाल होने वाले अन्य बुनियादी ढांचों पर हमले रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों से ईंधन की कमी पैदा हो रही है।

ट्रंप ने यह बयान शुक्रवार को अमेरिका में डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद दिया जब औसत कीमत छह डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई थी।

यूक्रेन कई महीनों से लंबी दूरी के हमलों से रूस के तेल और गैस उद्योग को निशाना बना रहा है जिससे पूरे देश में ईंधन की कटौती करनी पड़ी और मॉस्को ने जुलाई में डीजल के निर्यात पर रोक लगा दी जिससे पहले से ही कमजोर वैश्विक बाजार से आपूर्ति कम हो गई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की एक वजह ईरान में युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति में आई बाधा भी रही।

नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों की तैयारी के बीच ईंधन की कमी अमेरिका में प्रमुख मुद्दा बन गया है।

एक पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हालिया बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की से रूस पर हमले रोकने का आग्रह किया है।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जेलेंस्की को एक काम करना होगा। उन्हें रूस में डीजल ईंधन के केंद्रों को नष्ट करना बंद करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जेलेंस्की से इस बारे में बात की है। हमले में अन्य चीजों को भी निशाना बनाया जा सकता है। डीजल ईंधन को निशाना मत बनाइए क्योंकि इससे नुकसान हो रहा है, इससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है।’’

एपी सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में