Donald Trump Iran Threat : मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल! होर्मुज को लेकर ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, नहीं माना तो ऊर्जा ठिकानों पर मंडराएगा खतरा

Ads

Donald Trump ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि Strait of Hormuz तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ऊर्जा ठिकानों पर बड़ा हमला कर सकता है।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 06:45 PM IST

Donald Trump Iran Threat / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी
  • Strait of Hormuz खोलने की मांग
  • Kharg Island सहित ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी

नई दिल्ली: Donald Trump Iran Threat अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त चेतावनी देते हुए उसके ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की धमकी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत नहीं खोला गया और दोनों देशों के बीच कोई ठोस समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। इस अल्टीमेटम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की पूरी जानकारी साझा की है।

‘पावर प्लांट, ऑयल वेल, खार्ग आइलैंड को पूरी तरह उड़ा देंगे’

अपनी इस कड़ी चेतावनी में ट्रंप ने उन लक्ष्यों को भी गिनाया है जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है। Middle East Tension News उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के बिजली उत्पादन संयंत्र (Electric Generating Plants), तेल के कुएं (Oil Wells) और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘खार्ग आइलैंड’ (Kharg Island) और संभवतः सभी अलवणीकरण संयंत्रों (Desalinization plants) को पूरी तरह से उड़ाकर और नष्ट करके अपना अभियान समाप्त करेगा। ट्रंप के अनुसार, इन ठिकानों को अब तक जानबूझकर “छुआ” नहीं गया था, लेकिन अब वे सीधे निशाने पर हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका फिलहाल ईरान में एक “नए और अधिक समझदार शासन” के साथ गंभीर चर्चा कर रहा है और इसमें काफी प्रगति भी हुई है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह कार्रवाई उन अमेरिकी सैनिकों और अन्य लोगों का प्रतिशोध होगी, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 वर्षों के “आतंक के शासन” (Reign of Terror) के दौरान बेरहमी से मारा और खत्म किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समझौता नहीं हुआ, तो सैन्य कार्रवाई की गति को और तेज कर दिया जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

ट्रंप ने ईरान को क्या चेतावनी दी है?

उन्होंने कहा कि समझौता नहीं होने पर ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जाएगा।

किन ठिकानों का नाम लिया गया?

पावर प्लांट, ऑयल वेल, Kharg Island और desalination plants।

मामला किस समुद्री मार्ग से जुड़ा है?

Strait of Hormuz से, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम है।