ट्रंप का होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए मदद मांगना सही: व्हाइट हाउस

ट्रंप का होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए मदद मांगना सही: व्हाइट हाउस

ट्रंप का होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए मदद मांगना सही: व्हाइट हाउस
Modified Date: March 17, 2026 / 12:33 am IST
Published Date: March 17, 2026 12:33 am IST

वाशिंगटन, 16 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग का बचाव किया जिसमें उन्होंने अन्य देशों से रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने की बात कही थी।

जब ट्रंप की शीर्ष प्रवक्ता से पूछा गया कि जिन अन्य देशों से न तो परामर्श किया गया और न ही उन्हें इसमें शामिल किया गया, उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए अपने सैनिकों को खतरे में क्यों डालना चाहिए, तो उन्होंने तर्क दिया कि अन्य देश ईरानी शासन को निरस्त्र करने के ट्रंप के प्रयास से सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह ऐसी बात है जिससे न केवल अमेरिका बल्कि पूरा पश्चिमी जगत कई वर्षों से सहमत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि राष्ट्रपति का इन देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में अमेरिका की मदद करने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान करना बिल्कुल सही है, ताकि हम इस आतंकवादी शासन को ऊर्जा के मुक्त प्रवाह को प्रतिबंधित करने से रोक सकें।’’

भाषा नेत्रपाल खारी

खारी


लेखक के बारे में