मेक्सिको दीवार विवाद पर बोले ट्रंप- अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा निश्चित

मेक्सिको दीवार विवाद पर बोले ट्रंप- अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा निश्चित

मेक्सिको दीवार विवाद पर बोले ट्रंप- अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा निश्चित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: January 11, 2019 8:06 am IST

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार को लेकर निश्चित रुप से राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को मेक्सिको सीमा स्थित टेक्सास प्रांत के मैकएलेन शहर के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की।

बता दें कि दीवार बनाए के लिए ट्रंप पांच अरब अमेरिकी डॉलर की मांग लगातार कर रहे हैं। ट्रंप पिछले सप्ताह भी अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए फंड न मिलने पर देश में राष्ट्रीय आपातकाल की चेतावनी दे चुके हैं। इस विवाद पर ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच गतिरोध बना हुआ है और इसी कारण से अमेरिका में 21 दिन से आंशिक कामबंदी(सरकारी शटडाउन) जारी है।

यह भी पढ़ें : कैलाश विजयवर्गीय के बोल- ऊपर से सिग्नल मिले तो 15 दिन में उलट देंगे सरकार, सुनिए वायरल वीडियो 

ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच पैदा हुए इस गतिरोध का कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। व्हाइट हाउस के वकील सिपोलोने भी ट्रंप के साथ सीमा दौरे पर गए। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के वकील राष्ट्रीय दीवार निर्माण को लेकर आपातकाल घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया को निर्धारित करने में लगे हुए हैं।


लेखक के बारे में