Trump on Tariffs: ट्रंप ने दुनियावालों को दिया एक और बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, कहा- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी
Trump Hikes Global Tariffs by 15 Percent
Trump on Tariffs. Image Source- IBC24 Archive
वाशिंगटनः Trump Hikes Global Tariffs अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह वैश्विक शुल्क को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं।उन्होंने एक दिन पहले इसे 10 प्रतिशत किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह यह निर्णय ‘‘अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा शुल्क को लेकर कल जारी किये गये हास्यास्पद, खराब ढंग से लिखे गए और असाधारण रूप से अमेरिका विरोधी फैसले की पूरी, विस्तृत और संपूर्ण समीक्षा के आधार पर ले रहे हैं।’’
अदालत द्वारा यह फैसला सुनाये जाने के बाद कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की आपात शक्ति नहीं है, ट्रंप ने शुक्रवार रात को एक सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे उन्हें कांग्रेस को दरकिनार करते हुए दुनियाभर से आयात पर 10 प्रतिशत कर लगाने की अनुमति मिल गई। लेकिन इसमें अड़चन यह है कि ये शुल्क केवल 150 दिनों तक ही लागू रहेंगे, जब तक कि इन्हें विधायी प्रक्रिया के माध्यम से आगे न बढ़ाया जाये।
ट्रंप ने किस आधार पर लिया फैसला?
Trump Hikes Global Tariffs ट्रंप ने यह फैसला ट्रेड एक्ट ऑफ 1974 के सेक्शन 122 के तहत लिया है, जो राष्ट्रपति को भुगतान घाटे की स्थिति में 150 दिनों तक अधिकतम 15 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देता है। इससे पहले ट्रंप ने शुक्रवार को ही 10 प्रतिशत का अस्थायी वैश्विक टैरिफ लागू किया था। अब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी से यह टैरिफ अधिकतम सीमा पर पहुंच गया है।
ट्रंप ने टैरिफ को बताया है जरूरी
ट्रंप का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गहरा असर डाल सकता है। ट्रंप ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि टैरिफ नीति अमेरिका को लंबे समय से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने दूसरे देशों को अमेरिका का फायदा उठाने दिया, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। संकेत साफ है कि ट्रंप अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर अडिग हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Final Voter List: मध्यप्रदेश में मतदाताओं की अंतिम सूची जारी, 34 लाख लोग अब नहीं कर सकेंगे मतदान, वोटर लिस्ट में ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम
- CM Vishnudeo Sai News: 62वें जन्मदिन पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
- Rajasthan SIR Final Voter List: इस राज्य में 4.35 लाख बढ़ें 18-19 साल के युवा मतदाता.. इलेक्शन कमीशन ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, आप भी देखें आंकड़े

Facebook


