वाशिंगटन, 26 मई (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक सोशल मीडिया पोस्ट को साझा किया जिसमें राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की थी।
गोर ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने आज रात मुझे फोन किया। उनका संदेश स्पष्ट था: ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करता हूं। भारत के साथ हमारा रिश्ता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं’।’’
ट्रंप ने सोमवार शाम को अपने आधिकारिक ‘ट्रुथ सोशल’ अकाउंट पर इस संदेश को दोबारा पोस्ट किया और साथ ही अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया।
रविवार रात को ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘‘महान’’ मित्र बताया।
भाषा सुरभि रंजन
रंजन
रंजन