Donald Trump China Visit : शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बदले ट्रंप के सुर! चीनी रिफाइनरियों को लेकर अगले कुछ दिनों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर

Ads

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन की कई रिफाइनरियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध जल्द हटाए जा सकते हैं। चीन दौरे से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा हुई है और कुछ दिनों में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:14 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:17 AM IST

Donald Trump China Visit / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी रिफाइनरियों पर लगे प्रतिबंध हटाने के संकेत दिए।
  • अमेरिकी प्रतिबंध ईरान से कच्चे तेल की खरीद के आरोपों के चलते लगाए गए थे।
  • ट्रंप ने कहा कि इस मुद्दे पर कुछ दिनों में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

नई दिल्ली : Donald Trump China Visit  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि चीनी रिफाइनरियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध हट सकते हैं। चीन दौरे से लौटने के दौरान आयोजित एक प्रेसवार्ता में ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

हमने रिफाइनरियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर चर्चा की

प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने रिफाइनरियों पर लगे प्रतिबंध को लेकर चर्चा की है और इस प्रतिबंध को लेकर वह कुछ ही दिनों में बड़े फैसले लेने वाले हैं। Donald Trump China Visit गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले चीन की कई रिफाइनरियों पर प्रतिबंध लगाए थे। इन कंपनियों पर आरोप था कि ये रिफाइनरियां अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए ईरान से कच्चे तेल की खरीद कर रही थीं।

अमेरिका ने कई चीनी रिफाइनरियों पर प्रतिबंध लगाए थे

चीन दौरे से वापसी के दौरान ट्रंप द्वारा दिए गए इस बयान के बाद अब सबकी नजरें आगामी कुछ दिनों में आने वाले उनके फैसले पर टिकी हुई हैं। अगर यह प्रतिबंध हटते हैं, तो यह अमेरिका और चीन के व्यापारिक रिश्तों के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है

इन्हें भी पढ़ें :