नेतन्याहू के साथ मुलाकात में ट्रंप ने ईरान से बातचीत जारी रखने पर दिया जोर
नेतन्याहू के साथ मुलाकात में ट्रंप ने ईरान से बातचीत जारी रखने पर दिया जोर
वाशिंगटन, 12 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर जोर दिया।
अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना चाहता है।
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच यह मुलाकात ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह मुलाकात बहुत अच्छी रही और दोनों देशों के बीच शानदार रिश्ते जारी रहेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी निश्चित नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि मैंने ईरान के साथ बातचीत पर यह देखने के लिए जोर दिया कि यह समझौता हो सकता है या नहीं।’’
भाषा मनीषा सुरभि
सुरभि

Facebook


