ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनकी हत्या का आह्वान किए के बाद ईरान को धमकी दी

ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनकी हत्या का आह्वान किए के बाद ईरान को धमकी दी

ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनकी हत्या का आह्वान किए के बाद ईरान को धमकी दी
Modified Date: July 11, 2026 / 09:23 am IST
Published Date: July 11, 2026 9:23 am IST

दुबई, 11 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद ईरान को धमकी दी है।

ट्रंप ने अपनी वेबसाइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह टिप्पणी की। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका कुछ दिनों से ईरान को निशाना बनाकर फिर से हवाई हमले कर रहा है जिसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं।

ट्रंप ने लिखा, ‘‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं और उनका निशाना ईरान है। अगर ईरान सरकार अपनी धमकी पर अमल करती है तो इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।’’

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ‘‘ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह और नष्ट कर देगी।’’

एपी सिम्मी गोला

गोला


लेखक के बारे में