खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी के आतंकवादियों ने दो पुलिस कर्मियों समेत तीन की हत्या की

Ads

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी के आतंकवादियों ने दो पुलिस कर्मियों समेत तीन की हत्या की

  •  
  • Publish Date - June 8, 2023 / 09:14 PM IST,
    Updated On - June 8, 2023 / 09:14 PM IST

पेशावर, आठ जून (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान के बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्वात जिले की राजधानी मिंगोरा शहर के एक सब्जी बाजार में आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में निजी बैंक का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

प्रतिबंधित आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा और हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने जिले में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश