एथेंस में एक्रोपोलिस के पास पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो यूनानी-अमेरिकी नागरिक घायल
एथेंस में एक्रोपोलिस के पास पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो यूनानी-अमेरिकी नागरिक घायल
एथेंस, 21 जुलाई (एपी) यूनान की राजधानी एथेंस में प्रमुख पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दो पर्यटकों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हमलावर ने एक्रोपोलिस पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक्रोपोलिस संग्रहालय के प्रवेश द्वार के पास एक पुरुष और एक महिला पर चाकू से हमला किया। दोनों पीड़ित यूनानी-अमेरिकी नागरिक हैं।
पुलिस ने बताया कि महिला के पैर में मामूली चोट लगी है, जबकि पुरुष की बांह पर गंभीर चोटें आई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और दोनों घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
हमलावर की पहचान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित प्रतीत होता है।
यूनान में इस तरह की घटनाएं कम ही होती हैं।
एथेंस स्थित एक्रोपोलिस पहाड़ी पर लगभग 2,500 वर्ष पुराना पार्थेनन मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्मारक हैं। हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां आते हैं। पिछले वर्ष यहां लगभग 46 लाख पर्यटक पहुंचे थे।
एपी मनीषा माधव
माधव

Facebook


