एफबीआई मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही

एफबीआई मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही

एफबीआई मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही
Modified Date: July 21, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: July 21, 2026 8:36 am IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 21 जुलाई (भाषा) अमेरिका का संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) कनाडा के रविंदर ढांडा गिरोह के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह की तलाश कर रही है।

एफबीआई की यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत की गई है जो लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर ढांडा द्वारा संचालित संगठित अपराध गिरोहों को निशाना बनाकर चलाया गया एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय अभियान है।

एफबीआई ने एक बयान में कहा, “हरमनवीर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय संगठित आपराधिक गिरोह में संलिप्तता के आरोप में वांछित है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी, उसके भंडारण तथा विदेशों में इसे भेजने की साजिश रचने का आरोप है।’’

एफबीआई के अनुसार, रविंदर ढांडा कनाडा के वैंकूवर से संगठित गिरोह चलाता है जो कथित तौर पर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के लिए बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामीन की तस्करी करता है।

लॉस एंजिलिस की एक संघीय अदालत में हरमनवीर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, उसके भंडारण तथा विदेशों में इसे भेजने की साजिश रचने का अभियोग दाखिल किया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।

इस महीने की शुरुआत में चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भारत से जुड़े तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोह के 24 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

भाषा खारी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में