संघर्ष-विराम समझौते के कुछ दिनों बाद इजराइल का बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला, दो की मौत

संघर्ष-विराम समझौते के कुछ दिनों बाद इजराइल का बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला, दो की मौत

संघर्ष-विराम समझौते के कुछ दिनों बाद इजराइल का बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला, दो की मौत
Modified Date: June 7, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: June 7, 2026 10:57 pm IST

बेरूत, सात जून (एपी) अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष-विराम समझौते के लागू होने के कुछ दिनों बाद रविवार को इजराइल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में यह जानकारी दी गई है।

खबर के मुताबिक, इलाके के निवासियों ने तीन धमाकों की आवाज सुनी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की ओर से उत्तरी इजराइल में की गई बमबारी के जवाब में किए गए। उन्होंने कहा कि इजराइल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्ला के “कमांड सेंटर” को निशाना बनाया।

नेतन्याहू ने अपने मंत्रिमंडल से कहा, “हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हिजबुल्ला भाग रहा है।” हालांकि, हिजबुल्ला ने इन हमलों की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

ईरान ने चेतावनी दी थी कि बेरूत पर हमला पश्चिम एशिया में पूर्ण पैमाने पर युद्ध को फिर से हवा देगा। ईरान चाहता है कि अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध समाप्त करने से जुड़े समझौते में लेबनान में संघर्ष की समाप्ति की शर्त भी शामिल हो।

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान के खिलाफ की गई (अमेरिकी) नाकाबंदी और आज वाशिंगटन की ओर से यहूदी शासन को दी गई हरी झंडी, इस क्षेत्र में अमेरिकी और इजराइली ठिकानों और संपत्तियों को वैध लक्ष्य बनाती है।”

हालांकि, व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और कार्यालय) की ओर से इस घटनाक्रम पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एपी पारुल संतोष

संतोष


लेखक के बारे में