काबुल में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत

काबुल में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत

काबुल में बम विस्फोट में दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 6, 2022 10:38 pm IST

इस्लामाबाद (पाकिस्तान), छह अगस्त (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

काबुल पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल के पुली-ए सोख्ता इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में