गोलीबारी से दो लोगों की मौत, मची अफरातफरी

अमेरिका के केंटुकी प्रांत में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, दो घायल

गोलीबारी से दो लोगों की मौत, मची अफरातफरी

Student's body found without scarf

Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: August 26, 2022 10:00 pm IST

हेंडरसन: अमेरिका के पश्चिमी केंटुकी में पुरुषों के एक आश्रय गृह में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हेंडरसन पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि हार्बर हाउस क्रिश्चियन सेंटर में एक शूटर के होने की सूचना पर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम को कार्रवाई की।

Read More: पत्नी की इस बात से बौखलाया नशे में धुत पति, पहले बेरहमी से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

हेंडरसन शहर के आयुक्त रॉबर्ट प्रुइट ने इंडियाना के इवांसविले में ‘द कूरियर एंड प्रेस’ को बताया कि गोलीबारी शाम लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई और उस समय लगभग 15 लोग केंद्र के अंदर थे। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान हेंडरसन के केनेथ बी. गिब्स के रूप में की और कहा कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। हेंडरसन के पुलिस प्रमुख सीन मैक्किनी ने बताया कि आश्रय गृह में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा गिब्स को शूटर के रूप में पहचाना गया और जब वह मिला तो उसके पास हथियार थे। हेंडरसन पुलिस लेफ्टिनेंट स्टीवर्ट ओ’नान ने शुक्रवार को बताया कि घायल लोगों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि गिब्स को हेंडरसन काउंटी जेल में रखा गया है।


लेखक के बारे में