ग्रीन जोन के भीतर दो रॉकेट दागे गए : इराकी सेना

Ads

ग्रीन जोन के भीतर दो रॉकेट दागे गए : इराकी सेना

  •  
  • Publish Date - December 19, 2021 / 06:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

two rockets fired within green zone : बगदाद, 19 दिसंबर (एपी) इराक की राजधानी बगदाद में कड़े सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में दो रॉकेट हमले हुए जिसमें संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस क्षेत्र में अमेरिकी दूतावास स्थित है।

इराकी सेना ने रविवार सुबह कहा कि दूतावास की सी-आरएएम रक्षा प्रणाली ने एक रॉकेट को मार गिराया तथा एक अन्य रॉकेट एक राष्ट्रीय स्मारक के पास जाकर गिरा जिससे दो असैन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। सेना ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रीन जोन में अमेरिकी दूतावास के साथ ही अन्य विदेशी राजनयिक मिशन और इराक सरकार की इमारतें स्थित हैं। इस क्षेत्र में अकसर रॉकेट और ड्रोन हमले होते रहे हैं जिसका आरोप अमेरिकी अधिकारी ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया समूहों पर लगाते हैं।

एपी गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल