नेपाल में 8.66 किलोग्राम गांजे के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

Ads

नेपाल में 8.66 किलोग्राम गांजे के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 09:34 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 जुलाई (भाषा) काठमांडू हवाई अड्डे पर 8.66 किलोग्राम गांजे के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनडीसीबी) ने बुधवार को दी

एनडीसीबी ने एक बयान में बताया कि महाराष्ट्र के वीटा निवासी सिद्धनाथ उत्तम जाधव (33) और अमलनेर निवासी सोमनाथ शंकर खडके (29) को मंगलवार को काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, दोनों बैंकॉक से एक उड़ान के जरिए काठमांडू पहुंचे थे। इसके अनुसार हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कुछ सौंदर्य प्रसाधन के अंदर छिपाकर रखा गया 8.66 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से दो पासपोर्ट और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। उसने कहा कि दोनों भारतीय मादक पदार्थ तस्करों को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश