‘Nalge’ Cyclone : एक ही झटके में चली गई 47 लोगों की जान, 60 से अधिक ग्रामीण अब भी लापता

सबसे बुरा असर एक दक्षिणी प्रांत पर पड़ा है, जहां लगभग 60 ग्रामीणों के लापता होने और बाढ़ के पानी, कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के नीचे दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘Nalge’ Cyclone : एक ही झटके में चली गई 47 लोगों की जान, 60 से अधिक ग्रामीण अब भी लापता

Typhoon kills 47 in Philippines

Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: October 29, 2022 8:28 am IST

मनीला, 29 अक्टूबर । फिलिपीन में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हैं। सबसे बुरा असर एक दक्षिणी प्रांत पर पड़ा है, जहां लगभग 60 ग्रामीणों के लापता होने और बाढ़ के पानी, कीचड़, चट्टानों और पेड़ों के नीचे दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

read more: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं शुरू, खेले जाएंगे 14 प्रकार के खेल…

पूर्व गुरिल्ला अलाववादियों द्वारा शासित पांच मुस्लिम प्रांतों के स्वायत्त क्षेत्र के गृह मंत्री नजीब सिनारिंबो ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार तड़के तक मैग्विनडानाओ प्रांत के तीन कस्बों में कम से कम 42 लोग बाढ़ के पानी में बह गए।

read more: CGSOS Registrations 2022: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट इस डेट तक भर सकेंगे फॉर्म, फेल होने वाले छात्रों को भी मौका

सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि शनिवार तड़के पूर्वी प्रांत केमरीन सुर से टकराए ‘नलगे’ नामक तूफान से पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।

सिनारिंबो ने बताया कि मैग्विनडानाओ प्रांत के दातु ओडिन सिनसुअट कस्बे के कुसियोंग गांव में 60 से अधिक लोग लापता हुए हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com