अमेरिका ने कहा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे भारत

अमेरिका ने कहा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे भारत

अमेरिका ने कहा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे भारत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: September 3, 2020 6:47 am IST

वाशिंगटन, तीन सितंबर (भाषा) अमेरिका ने भारत से ऐसा माहौल बनाने का आग्रह किया है, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उसकी स्थिति को मजबूत करे और साथ ही कहा कि भारत कारोबारी सुगमता के बावजूद बाजार पहुंच के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

अमेरिकी के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए उप वाणिज्य मंत्री जोसेफ सेमसर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते संघर्षशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी और कहा कि भारत ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के साथ एक कार्यक्रम शुरु किया है, जो आत्मनिर्भरता की धारणा पर सवालिया निशान लगाता है।

ये भी पढ़ें- राजधानी के 9 ब्लैक स्पॉट को तत्काल सुधारने के निर्देश, पंडरी, गंज ब…

उन्होंने अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, ‘‘हमारा मानना है कि एकाकी नीतियों के कारण व्यवसायों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच आदान-प्रदान में कमी हो सकती है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए भारत सरकार से हमारी अपील है कि ऐसा माहौल बनाने में ध्यान केंद्रित करें, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की मजबूत करे।’’ उन्होंने महिंद्रा समूह के उप प्रबंध निदेशक और समूह सीएफओ अनीश शाह के एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

सेमसर ने कहा कि भारत ने कारोबारी सुगमता सूचकांक में सुधार किया है, लेकिन बाजार पहुंच के मोर्चे पर चुनौतियां बरकरार हैं।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में तीन ट्रेनों के संचालन का आदेश जारी, 4 सितंबर से पटरी …

उन्होंने कहा कि डेटा स्थानीयकरण, बौद्धिक संपदा अधिकार, उच्च शुल्क, नकल सुरक्षा, मूल्य नियंत्रण और बीमा जैसे क्षेत्रों में एफटीआई प्रतिबंध जैसे कई मुद्दे हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ये ऐसी चुनौतियां हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए भारत और अमेरिका को मिलकर काम करना होगा।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.