ब्रिटेन ने अविवाहित माताओं को अपने बच्चों को गोद देने के लिए मजबूर करने के मामले में माफी मांगी

ब्रिटेन ने अविवाहित माताओं को अपने बच्चों को गोद देने के लिए मजबूर करने के मामले में माफी मांगी

ब्रिटेन ने अविवाहित माताओं को अपने बच्चों को गोद देने के लिए मजबूर करने के मामले में माफी मांगी
Modified Date: July 2, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: July 2, 2026 6:01 pm IST

लंदन, दो जुलाई (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने बृहस्पतिवार को ब्रिटिश सरकार की उस भूमिका के लिए औपचारिक रूप से माफी मांगी जिसके तहत हजारों अविवाहित माताओं को उनके बच्चों को गोद देने के लिए मजबूर किया गया था और यह सिलसिला कई दशकों तक चलता रहा।

स्टार्मर ने संसद में कहा कि ‘‘हमें इस कदम पर गहरा अफसोस है’’। उन्होंने इस प्रथा को ‘‘इतिहास पर एक दाग’’ करार दिया।

वर्ष 1949 और 1976 के बीच इंग्लैंड और वेल्स में अविवाहित माताओं के लगभग 1,85,000 बच्चों को गोद लिया गया था। अभियान चलाने वालों ने बरसों तक इस बात को मनवाने के लिए संघर्ष किया है कि महिलाओं पर अपने बच्चों को छोड़ने के लिए दबाव डाला गया, उन्हें धोखा दिया गया और धमकाया गया।

स्टार्मर ने कहा कि महिलाओं को ‘‘मजबूर किया गया, डराया-धमकाया गया या इस तरह गुमराह किया गया कि उनके पास अपने बच्चों को खुद से दूर करने के अलावा कोई चारा नहीं था।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘प्रभावित हर व्यक्ति से हम दिल से माफी मांगते हैं।’’

एपी शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में