कोविड-19 रोगियों के इलाज में बीसीजी टीके की प्रभाव का पता लगाएगा ब्रिटेन

Ads

कोविड-19 रोगियों के इलाज में बीसीजी टीके की प्रभाव का पता लगाएगा ब्रिटेन

  •  
  • Publish Date - October 11, 2020 / 02:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

लंदन, 11 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन के वैज्ञानिक टीबी के इलाज में इस्तेमाल किये जाने वाले बीसीजी टीके से कोरोना वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने की संभावना का परीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति करेंगे।

Read More News: 5 साल में हर किसान के खाते में आएगा 50 हजार रुपए, मोदी-​शिवराज किसानों के लिए कटिबद्ध: ज्योतिरादित्य सिंधिया

दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के एक्जेटर विश्वविद्यालय ने रविवार को कहा कि वह बीसीजी टीके के कोविड-19 रोगियों पर प्रभाव का पता लगाने के लिये चल रहे वैश्विक शोध में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

Read More News:तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में बैंक सखियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: मंत्री टीएस सिंहदेव

इस परीक्षण में हिस्सा लेने वालों को बीसीजी का टीका लगाया जाएगा। फिलहाल टीबी के इलाज के लिये भारत समेत दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ बच्चों को यह टीका लगाया जाता है।

Read More News: धरसींवा में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल