कीव, 17 मई (एपी) रूस पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हमले में तीन लोग मॉस्को के पास मारे गए।
स्थानीय गवर्नर आंद्रेई वोरोब्येव के अनुसार, मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में स्थित खिमकी शहर में एक ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि राजधानी के उत्तर में पोगोरेलकी गांव में दो पुरुष मारे गए।
मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि शनिवार रात मॉस्को में हुए हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकतर शहर की तेल रिफाइनरी के प्रवेश द्वार के पास घायल हुए।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बेलगोरोड सीमावर्ती क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वायुसेना ने देश पर दागे गए 556 ड्रोन नष्ट कर दिए।
एपी जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल