US Israel Iran War Update: कुछ हफ्ते में खत्म हो सकती है अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग, यहां के ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा दावा, जानें युद्ध की ताजा स्थिति

कुछ हफ्ते में खत्म हो सकती है अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग, यहां के ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा दावा, US Energy Minister On US Israel Iran War

US Israel Iran War Update: कुछ हफ्ते में खत्म हो सकती है अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग, यहां के ऊर्जा मंत्री ने किया बड़ा दावा, जानें युद्ध की ताजा स्थिति
Modified Date: March 15, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: March 15, 2026 10:28 pm IST

नई दिल्लीः US Israel Iran War Update: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को अब 15 दिन से ज्यादा समय हो गया है। दोनों ओर से लगातार हमले हो रहे हैं। इस युद्ध के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही जंग अगले कुछ हफ्तों में खत्म हो सकती है। उनका कहना है कि यह संघर्ष शायद इससे भी पहले खत्म हो जाए। क्रिस राइट ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि जंग खत्म होने के बाद एनर्जी सप्लाई फिर से बढ़ेगी और तेल-गैस की कीमतों में भी कमी आ सकती है।

ईरान बोला- हमने सीजफायर नहीं मांगा, पीछे नहीं हटेंगे

US Israel Iran War Update: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने न तो युद्धविराम की मांग की है और न ही अमेरिका से बातचीत की कोशिश की है। उनका कहना है कि जब तक जरूरत होगी ईरान खुद की रक्षा करता रहेगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान इस संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है। जब तक ट्रम्प यह नहीं मान लेते कि यह गैरकानूनी युद्ध है, तब तक ईरान जवाब देता रहेगा। अराघची ने यह भी कहा कि ईरान अपने बजूद की लड़ाई नहीं लग रहा है, बल्कि ईरान बहुत मजबूत और अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम है।

‘ईरान के इशारे पर हो रहे यहूदी ठिकानों पर हमले’

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि बेल्जियम और नीदरलैंड में यहूदी ठिकानों पर हुए बम हमलों के पीछे ईरान का हाथ है। इजरायल का कहना है कि ईरान से जुड़ा एक जिहादी गुट इन हमलों को अंजाम दे रहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया (X) पर कहा कि ईरान की सेना पूरी दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इस्लामिक मूवमेंट ऑफ द कंपैनियंस ऑफ द राइट’ नाम के एक अनजान गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस ग्रुप ने दावा किया है कि 9 मार्च को बेल्जियम के लीज में एक यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुआ धमाका उन्होंने ही किया था। इसके बाद 11 मार्च को ग्रीस में हुए एक और हमले के पीछे भी इसी गुट का नाम सामने आ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।