US Fighter jet In Iran: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, मार गिराया दो लड़ाकू विमान, एक पायलट लापता

US Fighter jet In Iran: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, मार गिराया दो लड़ाकू विमान, एक पायलट लापता

US Fighter jet In Iran: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, मार गिराया दो लड़ाकू विमान, एक पायलट लापता

US Fighter jet In Iran | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 4, 2026 / 10:57 am IST
Published Date: April 4, 2026 10:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान ने F-15E और A-10 को निशाना बनाने का दावा किया
  • एक को बचा लिया गया, दूसरा अब भी लापता है
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस घटना का वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा

वाशिंगटन: US Fighter jet In Iran ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक अब भी लापता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा पांच सप्ताह पहले शुरू किए गए युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब संघर्ष में अमेरिकी विमानों को गिराया गया। इससे दो दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका ने ‘‘ईरान को हरा दिया है और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है और हम अपने काम को बहुत तेजी से पूरा करने जा रहे हैं।’’

US Fighter jet In Iran अधिकारियों ने बताया कि ईरान में एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। उस विमान के अमेरिकी चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन एक अन्य सदस्य लापता है। अमेरिकी सेना खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ और अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन दोनों ने ही दुर्घटनाग्रस्त विमानों के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी जारी नहीं की। ‘एनबीसी न्यूज’ के साथ टेलीफोन पर कुछ देर के साक्षात्कार में ट्रंप ने खोज और बचाव प्रयासों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि इस घटना का ईरान के साथ वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, बिल्कुल नहीं। इसका बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा। नहीं, यह युद्ध है।’’ इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरानी रक्षा बलों द्वारा हमला किए जाने के बाद फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी ए-10 हमलावर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य स्थिति पर चर्चा करते हुए पहले कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ या उसे मार गिराया गया या इसमें ईरान की कोई भूमिका थी। चालक दल की स्थिति और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का सटीक स्थान भी तुरंत ज्ञात नहीं हो सका।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।