BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी गवर्नर, सांसदों ने द्विपक्षीय साझेदारी की सराहना की

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी गवर्नर, सांसदों ने द्विपक्षीय साझेदारी की सराहना की

भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी गवर्नर, सांसदों ने द्विपक्षीय साझेदारी की सराहना की
Bhasha
Published: 14 Aug 2026 | 8:55 pmModified: 14 Aug 2026 | 8:55 pm

(योषिता सिंह)

सिएटल/न्यूयॉर्क, 14 अगस्त (भाषा) अमेरिका के कई राज्यों और प्रमुख नेताओं ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संदेशों में भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों और देश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक ताने-बाने में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक विभिन्न राज्यों के गवर्नर ने घोषणाएं की हैं, जिनमें कहा गया है कि 15 अगस्त 2026 को उनके राज्यों में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाया जाएगा।

प्रमुख सीनेटर और सांसदों ने भी इस मौके पर भारत और भारतीय-अमेरिकी समुदाय को बधाई संदेश दिए हैं तथा उनकी उपलब्धियों को रेखांकित किया है।

अमेरिका के पश्चिमी राज्य मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने एक विशेष वीडियो संदेश में कहा कि उनका राज्य “हमारे राज्य के सांस्कृतिक, शैक्षिक और आर्थिक जीवन में भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना करता है।”

अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह महत्वपूर्ण पड़ाव उन लोगों के साहस और दृढ़ संकल्प का सम्मान करता है, जिन्होंने स्वतंत्रता और स्वशासन के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अलास्का को एक जीवंत भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय का स्थान होने पर गर्व है। हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे स्कूलों, हमारी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था, हमारे व्यवसायों और हमारे समुदायों में आपका योगदान अलास्का को एक मजबूत स्थान बनाता है।”

अपने संदेश में दक्षिण डकोटा के गवर्नर लैरी रोडेन ने कहा, “आने वाले वर्षों में हमारे लोगों के बीच मित्रता और भी मजबूत होती रहे।”

न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने 15 अगस्त 2026 को पूरे राज्य में ‘इंडिया डे’ के रूप में मान्यता देते हुए एक घोषणा जारी की थी।

हर वर्ष 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास, विभिन्न वाणिज्य दूतावासों और संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन में ध्वजारोहण समारोह, तथा अमेरिका के विभिन्न राज्यों और शहरों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष आयोजन किए जाते हैं।

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी गवर्नर, सांसदों ने द्विपक्षीय साझेदारी की सराहना की

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm