उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने रूसी बैंकों पर नये प्रतिबंध लगाये

Ads

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने रूसी बैंकों पर नये प्रतिबंध लगाये

  •  
  • Publish Date - May 27, 2022 / 11:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

वाशिंगटन, 27 मई (एपी) अमेरिका ने उत्तर कोरिया और उसके परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर नये प्रतिबंधों के तहत शुक्रवार को दो रूसी बैंकों को लक्षित किया।

उत्तर कोरिया के मंगलवार को तीन नये बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण करने के बाद अमेरिका ने ये प्रतिबंध लगाये हैं। तीन मिसाइल में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है।

अमेरिकी वित्त विभाग ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा शुक्रवार को लगाये गये प्रतिबंधों में दो रूसी बैंक शामिल हैं जिनके नाम फार ईस्टर्न और स्पुतनिक हैं।

एपी सुभाष संतोष

संतोष