Strait of Hormuz Reopen : क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? अमेरिका-ईरान समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा अपडेट, सीजफायर से बदल सकते हैं हालात

Ads

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर बड़ी सहमति बनने की खबर है। दोनों देश पहले 60 दिन के सीजफायर को आगे बढ़ाने पर तैयार बताए जा रहे हैं। इस दौरान ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार पर भी अहम चर्चा हो सकती है। इस खबर से वैश्विक तेल बाजार, शिपिंग और सप्लाई चेन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 08:25 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 08:28 AM IST

Strait of Hormuz Reopen / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • अमेरिका और ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर सहमत
  • दोनों देशों के बीच सीजफायर 60 दिनों के लिए बढ़ाए जाने की तैयारी
  • तेल बाजार और वैश्विक सप्लाई चेन को मिल सकती है बड़ी राहत

नई दिल्ली : Strait of Hormuz Reopen  अमेरिका और ईरान के बीच एक बड़ी सहमति बन गई है, जिससे वैश्विक स्तर पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों देश दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर पूरी तरह तैयार हो गए हैं। इस महत्वपूर्ण समझौते के तहत दोनों देशों के बीच जारी सीजफायर को सबसे पहले 60 दिन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

दोबारा खोला जा सकता है होर्मुज स्ट्रेट

इस तय किए गए 60 दिनों के सीजफायर के दौरान धीरे-धीरे होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जा सकता है। इस बीच एनरिच्ड यूरेनियम भंडार पर भी दोनों देशों के बीच अहम चर्चा हो सकती है, क्योंकि अमेरिका और पश्चिमी देशों को ईरान के यूरेनियम स्टॉक पर लगातार गहरी चिंता बनी हुई है। इससे पहले दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की वजह से वैश्विक तेल बाजार, शिपिंग और पूरी सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

International Oil Market News अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राहत की उम्मीद

होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की खबर सामने आने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में राहत की उम्मीद काफी बढ़ गई है। तनाव की वजह से प्रभावित हुई सप्लाई चेन और तेल बाजार को इस फैसले से बड़ी मजबूती मिलने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़ें :