US-Iran Peace Deal | Photo Credit: AI
वॉशिंगटन: US-Iran Peace Deal आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर समझौता हो गया है। (US Iran War End) 4 महीने से चल रहे दोनों ही देश चल रहे संघर्ष को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को टोल-मुक्त खोलने मंजूरी दे दी है और अमेरिकी नौसैनिक द्वारा लगाए गए ब्लॉकेड (नाकेबंदी) को तुरंत हटाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। (America Iran Deal) हालांकि, अभी ईरान की ओर से इस डील के बारे में कोई भी आधिकारी बयान जारी नहीं किया गया है।
US-Iran Peace Deal डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सभी को समझौते की बधाई देते हुए मैं होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी टोल के खोलने की पूरी मंजूरी देता हूं। साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का भी आदेश देता हूं। ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टेलीविजन पर समझौते की पुष्टि की है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार तड़के करीब पौने तीन बजे सबसे पहले समझौते की घोषणा की। शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने की घोषणा की है। मध्यस्थ इस हफ्ते तकनीकी बातचीत की नींव रखने के लिए बैठकों का आयोजन करेंगे।
Following intensive talks, we are pleased to announce that the Peace Deal between the United States of America and Islamic Republic of Iran has been REACHED. Both sides have declared the immediate and permanent termination of military operations on all fronts, including in…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 14, 2026
आपका बता दें कि अमेरिका और इजरायल गठबंधन ने 28 फरवरी को ईरान पर हवाई हमला किए थे। इससे लड़ाई छिड़ गई और पश्चिम एशिया को इसने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों देशों के तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट जैसा अहम समुद्री गलियारा से यातायात भी इसके चलते रुक गया। दोनों पक्षों में 8 अप्रैल को अस्थायी सीजफायर के बाद समझौते की कोशिशें शुरू हुईं, जो लंबी बातचीत के बाद मंजिल तक पहुंची हैं। 15 जून को दोनों पक्ष समझौते पर सहमत हुए हैं।