IAS Divya Mittal Resignation Accepted: ख़त्म हुआ IAS दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सफर.. भाजपा सरकार ने मंजूर किया इस्तीफा, उतरेंगी चुनावी मैदान में!..

Ads

उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा योगी सरकार ने स्वीकार कर लिया है। करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद उनका सरकारी सफर खत्म हो गया। दिव्या मित्तल संत कबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 10:41 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 10:41 PM IST

IAS Divya Mittal Resignation Accepted || Image- News Drum File

HIGHLIGHTS
  • दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर
  • 13 साल की सेवा के बाद विदाई
  • तीन जिलों की DM रह चुकीं

IAS Divya Mittal Resignation Accepted: लखनऊ: कम उम्र में ही संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास कर IAS के तौर पर सफर शुरू करने वाली दिव्या मित्तल के प्रशासनिक करियर को विराम लग गया है। करीब 15 दिनों बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

गौरतलब है कि, पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मित्तल ने बताया था कि उन्होंने अभी अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

कौन है दिव्या मित्तल?

IAS Divya Mittal Resignation Accepted: हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से BTech और IIM बेंगलुरु से MBA किया है। MBA के बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की, लेकिन बाद में भारत लौटकर UPSC की तैयारी शुरू की। 2012 में अपने पहले प्रयास में उन्होंने IPS के लिए सफलता हासिल की थी। इसके बाद 2013 में दूसरे प्रयास में 68वीं रैंक हासिल कर IAS ज्वाइन किया।

देवरिया, मिर्जापुर और संत कबीरनगर की रह चुकीं DM

दिव्या मित्तल ने संत कबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया। मिर्जापुर में डीएम रहते हुए उन्होंने हलिया ब्लॉक के दूरदराज के पहाड़ी गांव लहुरियादह में पेयजल पहुंचाने की पहल की थी। आजादी के करीब 75 साल बाद गांव में पहली बार पाइप से पानी पहुंचा था। देवरिया में भी उनके कार्यकाल को सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रशासनिक फैसलों के लिए याद किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान’

IAS Divya Mittal Resignation Accepted: दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांग लोगों और किसानों के साथ काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभवों को याद करते हुए लिखा कि देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। वहीं मिर्जापुर ने उन्हें सिखाया कि असंभव कोई तथ्य नहीं, बल्कि केवल एक राय है।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

1. दिव्या मित्तल का इस्तीफा किस सरकार ने मंजूर किया?

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार किया है।

2. दिव्या मित्तल ने कितने साल प्रशासनिक सेवा की?

दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में काम किया।

3. दिव्या मित्तल किन जिलों की DM रह चुकी हैं?

दिव्या मित्तल संत कबीरनगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।