US-Israel Iran War Update: ट्रंप को ईरान का तगड़ा झटका, 48 घंटे में ठुकराई युद्धविराम की शर्तें, क्या अब और भड़केगा युद्ध?
US-Israel Iran War Update: ट्रंप को ईरान का तगड़ा झटका, 48 घंटे में ठुकराई युद्धविराम की शर्तें, क्या अब और भड़केगा युद्ध?
US-Israel Iran War Update | Photo Credit: IBC24
- ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर प्रस्ताव को मानने से इंकार किया
- ईरान ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को गिराने का दावा किया
- लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित, हजारों मौतें दर्ज
नई दिल्ली: US-Israel Iran War Update अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव अब कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान, कतर और तुर्की जैसे देशों ने दोनों के बीच युद्धविराम कराने की कोशिशें फिलहाल नाकाम हो गई है। दरअसल, ईरान ने जंग के बीच अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम (सीजफायर) प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह प्रपोजल बुधवार को एक तीसरे देश के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया था, जिसे ईरान ने मानने से साफ मना कर दिया है।
अमेरिकी जेट को ईरान ने गिराया
US-Israel Iran War Update वहीं ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान भी गिरा दिए। इनमें एक F-15E फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। F-15E फाइटर जेट पर ईरान के अंदर हमला हुआ। इसमें सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी लापता है।
36 दिन की जंग में इतना हो चुका है नुकसान
आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से जारी युद्ध को 36 दिन हो चुका है। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। इस युद्ध में अब तक ईरान में 1900 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं इजराइल में 19 और अमेरिका के 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है। हिजबुल्लाह पर हमले में लेबनान में 1300 से ज्यादा लोग मारे गए और 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल
- Vande Bharat: ‘आम आदमी की ख़ास जंग’, क्या आप में होने वाला है बड़ा विस्फोट?, राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘सैलाब’ बनकर आऊंगा
- शह मात The Big Debate: ‘विधायकी’ खत्म, छिड़ा संग्राम!… मुश्किल में कांग्रेस की राज्यसभा की डगर! क्या दतिया में बजेगा उपचुनाव का बिगुल?

Facebook


