अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई हवाई हमले किये
अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर कई हवाई हमले किये
वाशिंगटन, 14 फरवरी (एपी) अमेरिकी सेना ने सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर सिलसिलेवार तरीके से कई हवाई हमले किये जाने की जानकारी शनिवार को दी। ये हमले दिसंबर में हुए उस हमले के जवाब में किए गए थे जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक अनुवादक मारा गया था।
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी विमानों ने तीन फरवरी से बृहस्पतिवार के बीच आईएस के 30 से अधिक ठिकानों पर 10 हमले किए, जिनमें हथियार भंडारण सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।
केंद्रीय कमान के अनुसार, 13 दिसंबर के हमले के बाद अमेरिका द्वारा हमले शुरू किए जाने के बाद से आईएस के कम से कम 50 सदस्य मारे गए या पकड़े गए, जबकि आईएस के 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए हैं।
उस हमले में सार्जेंट एडगर ब्रायन टोरेस-टोवर, सार्जेंट विलियम नथानिएल हॉवर्ड और नागरिक अनुवादक अयाद मंसूर सकात मारे गए थे।
इस बीच, सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी बलों ने देश के पूर्व में स्थित एक अड्डे पर नियंत्रण कर लिया है, जिसका इस्तेमाल आईएस के खिलाफ लड़ाई के तहत वर्षों से अमेरिकी सैनिकों द्वारा किया जा रहा था।
वर्ष 2014 में जब आईएस ने सीरिया और इराक के बड़े हिस्सों में खिलाफत की घोषणा की, तब अल-तनफ अड्डे ने एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।
एपी
संतोष माधव
माधव

Facebook


