कोरोना संक्रमण से मदद के लिए अमेरिका ने खोला खजाना, भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद

कोरोना संक्रमण से मदद के लिए अमेरिका ने खोला खजाना, भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद

कोरोना संक्रमण से मदद के लिए अमेरिका ने खोला खजाना, भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: March 28, 2020 5:38 am IST

नईदिल्ली। कोरोना वायरस से जूझ रहे अमेरिका ने दूसरे देशों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है, अमेरिकी प्रशासन ने दुनिया के उन 64 देशों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है, जहां कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है। इन देशों के लिए अमेरिका ने 174 मिलियन डॉलर की मदद की घोषणा की है, रुपयों में रकम लगभग 13 अरब रुपये है। इस राशि में भारत के लिए 2.9 मिलियन डॉलर आवंटित है।

ये भी पढ़ें: IMF प्रमुख ने कहा- 2009 से भी बदतर वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रहा विश्व

174 मिलियन डॉलर की ये राशि फरवरी में घोषित की गई 100 मिलियन डॉलर मदद के अलावा है। अमेरिकी के स्टेड डिपार्टमेंट ने कहा कि वो भारत को 2.9 मिलियन डॉलर की राशि दे रहा है, जिसका इस्तेमाल लैब, नए मामलों का पता लगाने में, कोरोना मरीजों की निगरानी करने और टेक्निकल एक्सपर्ट की सेवाएं लेने में किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: UK के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्…

अमेरिका ने कहा है कि वो दशकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दुनिया में मदद देता रहा है. स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार अमेरिका लोगों की जिंदगियां बचाने में आगे रहा है, हम वैसे लोगों की रक्षा करते रहे हैं, जिन्हें बीमारियों की चपेट में आने का खतरा है, हम स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित संस्थान बनाते रहे हैं और समुदायों और राष्ट्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 की जद में आए ​यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन,…

भारत के अलावा अमेरिका ने श्रीलंका को 1.3 मिलियन डॉलर, नेपाल को 1.8 डॉलर, बांग्लादेश को 3.4 बिलियन डॉलर और अफगानिस्तान को 5 मिलियन डॉलर की राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि इस वक्त अमेरिका खुद भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहां पर अभी एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज है जिनका देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com