US illegal immigrants: फिर भारत भेजे जाएंगे 119 अवैध प्रवासी, 15 फरवरी को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान

US plane carrying 119 illegal immigrants : भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर 15 फरवरी को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान

US illegal immigrants: फिर भारत भेजे जाएंगे 119 अवैध प्रवासी, 15 फरवरी को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान

MP Latest News | Source : IBC24

Modified Date: February 15, 2025 / 12:07 am IST
Published Date: February 14, 2025 11:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 119 भारतीयों को लेकर शनिवार रात अमृतसर पहुंचेगा
  • निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था

वाशिंगटन: US plane carrying 119 illegal immigrants: अमेरिका का एक सैन्य विमान देश में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लेकर शनिवार रात अमृतसर पहुंचेगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था होगा।

महीने की शुरुआत में अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था।

read more: #SarkarOnIBC24: Digvijaya Singh के कुंभ स्नान पर सियासत, BJP का तंज, Congress का पलटवार

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक सैन्य विमान 119 भारतीयों को लेकर 15 फरवरी को पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से निर्वासित किए जाने वाले 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के दूसरे जत्थे को ऐसे समय में निर्वासित करेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन में ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मानव तस्करी के उस ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र’’ के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो आम परिवारों के लोगों को बड़े सपनों और वादों का झांसा देकर दूसरे देशों में अवैध प्रवासियों के रूप में बसाने में संलिप्त है।

read more: #SarkarOnIBC24: नतीजों का इंतजार.. किसकी जीत किसकी हार? साफ़ होगी शहर सरकार की तस्वीर

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com